इमरान खान
मशहूर बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान को जाने तू या जाने ना, मेरे ब्रदर की दुल्हन जैसी फिल्म के लिए जाना जाता है। उनके पास भी भारतीय नागरिकता नहीं है। उनके पास जन्म से ही अमेरिका की नागरिकता है।
आलिया भट्ट
मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। हाल में ही वह फिल्म जिगरा में नजर आईं अभिनेत्री के पास भी भारतीय नागरिकता नहीं है। उनके और उनकी मां सोनी राजदान के पास ब्रिटिश नागरिकता है।
नरगिस फाखरी
रॉकस्टार जैसी बेहद सफल फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली नरगिस फाखरी के पास भी भारतीय नागरिकता नहीं है। वो अमेरिका की नागरिक हैं और भारत आने से पहले उन्होंने अमेरिकन टीवी मॉडल हंट शो में भी भाग लिया था।