निर्देशक ने कही यह बात
अगले महीने गोवा में होने वाले 53वें आईएफएफआई के लिए फिल्म का चयन करने के लिए जूरी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए सिल ने अरिंदम कहा कि उन्हें अपनी टीम पर गर्व है। उन्होंने कहा, ‘मुझे खुशी है कि फिल्म अब राष्ट्रीय स्तर पर देखी जा सकती है। राष्ट्रीय स्तर पर निर्देशक के रूप में यह मेरा सबसे बड़ा सम्मान है। महानंदा जैसी फिल्में समकालीन समय में एक निश्चित सामाजिक उद्देश्य की पूर्ति करती हैं।’
Amitabh Bachchan: केबीसी 14 के सेट पर बिग बी के साथ हुआ हादसा, पैर की नस कटी, टांके लगे
निर्माता ने किया जूरी का आभार व्यक्त
फिल्म ‘महानंदा’ एक ऐसी महिला की कहानी है, जो एक ग्रामीण और आदिवासी लोगों के विभिन्न आंदोलनों से जुड़ती है। यह किरदार पद्म विभूषण पुरस्कार विजेता और ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्तकर्ता महाश्वेता देवी से प्रेरित है। फिल्म के निर्माता फिरदौसल हसन ने कहा, 'मैं टीम महानंदा के प्रत्येक सदस्य को बधाई देता हूं। मैं भारतीय पैनोरमा, 53वें आईएफएफआई को हमारी फिल्म महानंदा का चयन करने के लिए प्रख्यात जूरी का भी आभार व्यक्त करता हूं।'
Amitabh Bachchan: नस कटने से पहले भी बिग बी के साथ हुई कई हादसे, इस एक्सिडेंट में तो मौत से जीती थी जंग