फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: शालीन और शिव ठाकरे के बीच हुई जबरदस्त बहस, बोले- चर्बी उतारना आता है मुझे

Sun, 23 Oct 2022 02:20 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस 16 के वीकेंड के वार में जबरदस्त हंगामा देखने को मिलने वाला है। साझा किए गए लेटेस्ट वीडियो में शिव ठाकरे और शालीन भनोट के बीच तीखी बहस देखी जा सकती है।
विज्ञापन
बिग बॉस 16 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेलीविजन के मोस्ट कंट्रोवर्शियल शोज में शुमार बिग बॉस के हर सीजन में जबरदस्त हंगामा देखने को मिलता है। इस समय 'बिग बॉस' का सीजन 16 चल रहा है और हर बार की तरह इस बार भी कंटेस्टेंट के बीच जमकर लड़ाई झगड़े देखने को मिल रहे हैं। शो में शालीन भनोट का किसी न किसी से पंगा होता ही रहता है और इस बार शिव ठाकरे और शालीन भनोट के बीच जबरदस्त बहस होने वाली है।

विज्ञापन

शिव ने बताया शालीन भनोट को फेक
कलर्स की तरफ से 'बिग बॉस' के वीकेंड के वार का लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें शालीन भनोट और शिव के बीच जमकर बहस देखने को मिल रही है। शिव शालीन भनोट को फेक बताते नजर आ रहे हैं, इसके बाद दोनों में तीखी नोक-झोंक हुई। यानी आज के वीकेंड के वार में खूब गहमागहमी देखने को मिलने वाली है।

विज्ञापन

वीकेंड के वार में होगा जबरदस्त हंगामा
साझा किए गए वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है, शिव कहते हैं- 'इसकी थॉट प्रोसेस पता ही नहीं चलती कि ये एक्टिंग कर रहा है या रियल, इस पर कोई ट्रस्ट नहीं कर सकता'। इसके बाद शालीन कहते हैं कि जब तू चर्बी निकालने की बात करेगा ने तो शालीन आएगा। इस पर शिव कहते हैं, मैं तो चर्बी उतारुंगा ही, मुझे उतारनी भी ढंग से आती है। शालीन कहते हैं चल निकाल कर बता, तभी शिव को कहते सुना जा सकता है कि चल स्माइल भी निकालता हूं और चर्बी भी। इसके अलावा वीकेंड के वार में इस बार एक बार फिर से शेखर सुमन घरवालों से मिलने 'बिग बॉस' के घर में जाएंगे। इस दौरान शो में कोई नया मुद्दा उठाया जाएगा, जिसको लेकर घरवालों के बीच खूब तनातनी देखने को मिलेगी।
 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें