फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ibrahim-Palak: फिर साथ दिखे इब्राहिम अली खान-पलक तिवारी, पैपराजी के कैमरे में हुए कैद

Sun, 10 Mar 2024 08:44 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 करण जौहर के सहायक के रूप में काम करने के बाद अब इब्राहिम  बतौर अभिनेता इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी पहली फिल्म में काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे सितारे भी नजर आन वाले हैं।
विज्ञापन
इब्राहिम अली खान, पलक तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान जल्द ही अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। करियर के अलावा वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। अभिनेता को अक्सर श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी के साथ देखा जाता है, जिसकी वजह से कई बार अफवाहें भी उड़ चुकी हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। 
विज्ञापन

Miss World 2024: 'मिस वर्ल्ड 2024' प्रतियोगिता का लुत्फ उठाने पहुंचे सितारे, रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा

एक साथ फिर नजर आए इब्राहिम-पलक
बीती रात दोनों को एक साथ फिर से देखा गया, जिसके बाद चर्चाओं का बाजार एक बार फिर से गर्म हो गया। दोनों कार में एक साथ नजर आए। दोनों की तस्वीरें पैपराजी के कैमरे में कैद हो गईं। इससे पहले पलक ने एक साक्षात्कार के दौरान साफ किया था कि इब्राहिम उनके अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने बताया था कि समारोहों में उनसे मिलने में उन्हें अच्छा लगता है। खासकर तब जब वे सभी दोस्तों के साथ होती हैं। इस बातचीत में उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि वे प्रतिदिन एक-दूसरे का अभिवादन नहीं करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Miss World 2024: चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा के सिर सजा मिस वर्ल्ड 2024 का ताज, सिनी शेट्टी को दी मात


जल्द करने जा रहे डेब्यू
वर्क फ्रंट की बात करें तो पलक तिवारी अपने फिल्म करियर की शुरुआत कर चुकी हैं। बीते साल उन्हें किसी का भाई किसी की जान में देखा गया था। वहीं, 
 करण जौहर के सहायक के रूप में काम करने के बाद अब इब्राहिम  बतौर अभिनेता इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी पहली फिल्म में काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे सितारे भी नजर आन वाले हैं। लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
Bade Miyan Chote Miyan: स्विमिंग रेस में टाइगर श्रॉफ ने की बेईमानी, अक्षय कुमार के साथ किया पुराना हिसाब बराबर
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें