फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हैदर ने बताया कि मैं कितना अयोग्य हूं'

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदर फिल्म ने मुझे एहसास कराया है कि मैं अभी तक कितना अयोग्य हूं। यह फिल्म मेंरे लिए यादगार रही।
विज्ञापन


यह बात फिल्म अभिनेता और विशाल भारद्वाज की फिल्म हैदर में मुख्य किरदार कर रहे शाहिद कपूर ने कही।

आने वाली फिल्म 'हैदर' में गंभीर भूमिका निभा रहे अभिनेता शाहिद कपूर का कहना है कि हालांकि वह भूमिका निभाने के लिए तैयार थे, लेकिन उन्हें शूटिंग के दौरान यह ख्याल कचोटता रहा कि वह फिल्म के लिए उतने अच्छे नहीं हैं।

'हैदर' का निर्देशन जाने-माने फिल्म निर्देशक विशाल भारद्वाज ने किया है। यह फिल्म शेक्सपियर के दुखांत नाटक 'हैमलेट' का फिल्मी रूपांतरण है। कश्मीर घाटी की पृष्ठभूमि वाली यह फिल्म 'हैदर' नामक एक ऐसे युवक की कहानी है, जो अपने पिता की मौत का बदला लेना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहिद ने मंगलवार को फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कहा, ''यह वह भूमिका है जिसने मुझे एक अभिनेता के रूप में बहुत अयोग्य महसूस कराया।''

33 वर्षीया शाहिद ने कहा, ''मैं रोजाना जब शूटिंग के लिए सेट पर जाता था तो अंदर से स्वाभाविक अहसास होता था कि मुझे नहीं लगता कि मैं इस भूमिका के लिए उतना अच्छा हूं।'' 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही इस फिल्म में शाहिद कपूर, इरफान, के.के. मेनन और श्रद्धा कपूर भी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें