फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'किक' के लिए मैं सलमान से मिला तक नहीं : चेतन

Sat, 16 Mar 2013 03:53 PM IST
नई दिल्ली/आईएएनएस
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा लेखक चेतन भगत साजिद नाडियाडवाला की आने वाली फिल्म 'किक' से पटकथा लेखन की शुरुआत कर रहे हैं। चेतन इन दिनों उड़ रही इस अफवाह से परेशान हैं कि सलमान खान ने 'किक' के लिए उनके द्वारा लिखी गई पटकथा को अस्वीकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह 'किक' फिल्म के लिए सलमान खान से कभी मिले तक नहीं।
विज्ञापन


निर्माता साजिद नाडियाडवाला के बैनर की फिल्म के बारे में उड़ रही अफवाह ने चेतन को विचलित कर दिया है। चेतन का कहना है कि बेहतर होगा कि यदि साजिद स्वयं इस मामले को स्पष्ट करें। नाडियाडवाला इस फिल्म से निर्देशन की शुरुआत कर रहे हैं।

मीडिया के अलग-अलग सोर्सेज से यह खबरे आ रहीं हैं कि सलमान खान 'किक' के लिए लिखी हुई पटकथा से सहमत नहीं हैं। उन्होंने चेतन भगत से उसे बदलने के लिए कहा है।
विज्ञापन


चेतन ने कहा, "फिल्म को लेकर मैं सलमान से मिला तक नहीं हूं। पटकथा अभी पूरी भी नहीं हुई है। मैं साजिद नाडियाडवाला और उनकी टीम के साथ इस पर काम कर रहा हूं।"

यह फिल्म वर्ष 2009 में आई तेलुगू फिल्म 'किक' की हिंदी रीमेक है। नाडियाडवाला इस साल जून से फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। फिल्म की नायिका अभी तय नहीं हुई है।

सूत्र ने बताया, "यह सही है कि इन दिनों सलमान अपनी फिल्मों की पटकथा से लेकर निर्देशक, कैमरामैन, सहकलाकार भी खुद ही तय करते हैं, लेकिन यह उनके दोस्त साजिद नाडियाडवाला की फिल्म है और इसलिए सलमान कोई दखलअंदाजी नहीं करना चाहते।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें