जिया खान के सुसाइड केस से चर्चा में आए सूरज पंचोली के पिता और बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रानाउत काफी करीबी माने जाते थे। लेकिन कंगना को अब आदित्य बिल्कुल भी नहीं भा रहे।
हाल ही में कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि 'उनका आदित्य के साथ कोई सीन नहीं है। एक समय था जब मैं आदित्य को जानती थी। मैं अक्सर आदित्य से बातें भी किया करती थी लेकिन अब हमारे बीच कुछ भी नहीं है। ना ही हमारी कोई बातचीत है।'
जब कंगना से जिया खान के सुसाइड मामले में फंसे सूरज पंचोली के बारे में पूछा गया तो कंगना ने कहा, डिप्रेशन एक बीमारी है। जिया ने जो कदम उठाया वो तनाव के चलते उठाया, उसके लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए।
गौरतलब है कि कंगना रानाउत के कैरियर को संवारने में आदित्य पंचोली ने बहुत मदद की थी। बहरहाल, बॉलीवुड में लव और ब्रेकअप होना आम बात है। लेकिन देखना होगा कि आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को इस लव अफेयर में और क्या-क्या भुगतना होगा?