फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

I&B Minister Anurag Thakur: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने चंडीगढ़ को नया सीबीएफसी कार्यालय देने की घोषणा की

Mon, 26 Feb 2024 11:37 AM IST
गरिमा शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

चंडीगढ़ में नए सीबीएफसी सुविधा कार्यालय की घोषणा से यहां के फिल्ममेकर्स को बहुत फायदा मिलने वाला है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर चंडीगढ़ को अब एक नए सीबीएफसी कार्यालय की सौगात देने जा रहे हैं। इसकी घोषणा के वक्त अनुराग ठाकुर काफी उत्साहित थे। गौरतलब है कि चंडीगढ़ में नए सीबीएफसी सुविधा कार्यालय की घोषणा से यहां के फिल्ममेकर्स को बहुत फायदा मिलने वाला है। फिल्म निर्माताओं से लेकर फिल्म डायरेक्टर्स और इंडस्ट्री से ज़ुड़े लोगों को इससे बहुत सुविधा मिलेगी। खासतौर से पंजाबी और हरियाणवी फिल्म उद्योग अब पहले से ज्यादा सक्रिय हो पाएगा। उन्हें फिल्मों के प्रमाणन के लिए दिल्ली या मुंबई का रुख नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन



हरियाणा और पंजाब को फायदा
हमारे देश भारत में वह शक्ति है कि यहां से दुनियाभर की कहानियों को कहा जा सकता है। केंद्रीय मंत्री बोले,'इस नए कदम से अब स्थानीय कहानियों को दुनिया के हर कोने तक दिखाने के लिए एक नई प्रेरणा मिलेगी। जो स्थानीय दमदार कहानियां अछूती रह जाती थीं, उन्हें अपने नए बेहतरीन अंदाज के साथ दुनियाभर में पहुंचाए जाने को बल मिलेगा। हरियाणा और पंजाब के लोगों को इससे बहुत फायदा होगा। अब उनकी कहानियां पूरी दुनिया को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार हो जाएंगी। सिर्फ हरियाणाा ही नहीं, बल्कि उनके आसपास के इलाकों के लिए भी यह नई पहल एक खास सौगात लेकर आ रही है।'

बहुत दिनों से मांग थी
उन्होंने कहा,'बहुत समय से इसकी मांग आ रही थी कि सीबीएफसी का एक दफ्तर चंडीगढ़ में खुल जाए। इसी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया। मैंने खुद पंजाब और हरियाणा में जाकर वहां की फिल्में देखी हैं। वहां के फिल्ममेकर्स बहुत अच्छी फिल्म बनाते हैं। पूरी मेहनत करते हैं, तो उन्हें सहूलियत मुहैया करवाना हमारी जिम्मेदारी है। बस कुछ ही दिनों में यह दफ्तर चंडीगढ़ में खोल दिया जाएगा। अगर कुछ कट हो या एडिट हो, तो वह भी यहां किया जाएगा।' 
विज्ञापन

 


स्थानीय कहानियों को बल मिलेगा
अपने क्षेत्र में रहकर ही इन कहानियों को साकार करने का अनुभव कुछ अनोखा होगा। ठाकुर ने कहा कि यहां के लोगों की पहुंच बढ़ेगी। उन्हें दूर स्थित दिल्ली या मुंबई के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि अब उनके द्वारा बनाई जा रही फिल्मों की प्रमाणन संबंधी प्रकिया यहीं संभव हो पाएगी। अब यह समय आ चुका है कि हमें साथ मिलकर कुछ नया करना होगा और प्रेरणा लेनी होगी। 
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें