फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब बॉलीवुड अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा को छूकर निकली मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंकॉक में हुए बम धमाके के दौरान वहां शूटिंग कर रही जेनेलिया डिसूजा भी चपेट में आते-आते बचीं। जी हां बैंकॉक में हुए धमाके में फिल्म अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा देशमुख बाल-बाल बची हैं। जिस जगह बड़ा धमाका हुआ, वहां से कुछ ही दूरी पर अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख शूटिंग कर रहीं थीं।
विज्ञापन


हालांकि खुशकिस्मती से जेनेलिया को कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन इस धमाके के बाद ये बॉलीवुड अभिनेत्री जेनेलिया घबरा जरूर गईं। जब उन्होने  धमाका होने के कुछ देर बाद ही जेनेलिया ने ट्विटर पर लिखा है कि जिस मॉल में मैं हूं, उसके ठीक सामने बड़ा धमाका हुआ है।
  Bomb set off just opp the mall we are currently in -can hear the sirens blazing all over- we are safe but feel terrible for the lives lost. — Genelia Deshmukh (@geneliad) August 17, 2015
विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन की शूटिंग कर रही हैं जेनेलिया

जेनेलिया डिसूजा इस समय बैंकॉक में एक विज्ञापन की शूटिंग कर रही हैं। वो एक मॉल में अपनी शूटिंग को निपटा रही थी, कि पूरी यूनिट जोर के धमाके से सहम गई। किसी को समझ में नहीं आया कि क्या हुआ। कुछ ही देर में पता चला कि मंदिर पर हमला हो गया है। इस हमले में 27 लोगों की मौत की खबर है।

जेनेलिया ने खुद के सुरक्षित होने की बात कहते हुए लिखा है, कि हम सभी बहुत डरे हुए हैं। बाहर सायरन की आवाज आ रही है। इतने लोगों की मौत से हम सभी बेहद डरे हुए हैं। गौरतलब है कि जेनेलिया फिल्म अभिनेता रितेश देशमुख की पत्नी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें