फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन नायिकाओं ने किए अपने शरीर पर प्रयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड में छरहरी काया वाली अभिनेत्रियों को तरजीह दिए जाने के चलन में बदलाव आ रहा है। अभिनय के बल पर सुडौल काया वाली अभिनेत्रियों ने अपने बॉलीवुड में जगह बनाई है।
विज्ञापन


इस सूची में विद्या बालन, परिणीति चोपड़ा जैसे नाम भी शामिल हैं जिन्होंने अपनी सुडौल काया की शान दिखाई।
 

90 से 60 की हुई यह नायिका

फिल्म उद्योग में शामिल होने से पहले सोनाक्षी का वजन 90 किलोग्राम था। पहली फिल्म 'दबंग' से पहले सोनाक्षी ने 30 किलोग्राम वजन घटाया लेकिन जीरो फिगर नहीं हो पाईं लेकिन अपनी अभिनय क्षमता के बल पर वह सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही हैं।

कुछ इसी प्रकार बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले सोनम कपूर ने भी किया उनका वजन भी 90 किलो के आसपास था और आज वह एकदम छरहरी दिखाई देती हैं।
 

कभी मोटी तो कभी छरहरी

विद्या को इस बात की चिंता नहीं होती कि दूसरे लोग उनके शरीर को लेकर क्या कहते हैं। विद्या खुद को आत्मविश्वास से भरी रहती हैं और प्रशंसक उनके अभिनय के मुरीद होते हैं।

उनके अभिनय कौशल की कभी अनदेखी नहीं हुई। 2011 में आई 'द डर्टी पिक्चर' में उन्होंने अपना वजन बढ़ाया भी था और घटाया भी था। फिल्म मे सिल्क स्मिता के किरदार के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला।

हुमा का है अलग फार्मूला

रेस्तरां मालिक सलीम कुरैशी की बेटी हुमा कुरैशी खुद को खाने की शौकीन कहती हैं। उन्हें वजन घटाने में दिलचस्पी नहीं है, लेकिन वह फिट रहने में यकीन करती हैं।

उन्हें लगता है कि उनका वजन उनके बॉलीवुड कैरियर में रोड़ा नहीं बनना चाहिए। हाल ही में आई 'डेढ़ इश्किया' में उनके काम के लिए हुमा की तारीफ हुई है।

इसी फिल्म में काम कर चुकीं अपने दौर की कामयाब हीरोइन माधुरी की फिटनैस भी देखते ही बन रही है। वह भी अपने शरीर की फिटनैस के लिए कमर कसे हुए हैं।

प्रियंका ने कराई प्लास्टिक सर्जरी

प्रियंका चोपड़ा युवाओं के दिल पर राज करती हैं। उनकी खूबसूरती देखते ही बनती है। सूत्र बताते हैं इस फिट हीरोईन ने सेक्सी दिखने के लिए अपने चेहरे पर प्लास्टिक सर्जरी का भी थोड़ा बहुत इस्तेमाल कराया है। यही नहीं अपने टांगों को भी शेप दिलवाई है।
 
विज्ञापन

ऐसे ही नहीं बना करीना का जीरो फिगर

करीना कपूर को बेहद फिट एक्ट्रसेस का खिताब हासिल है। वह फिटनैस पर खासा ध्यान देती हैं। इसके अलावा आधुनिक तकनीक का भी उन्होंने शारीरिक बनावट ठीक करने के लिए प्रयोग किया है।

उनकी बहन करिश्मा का कैरियर जब ऊंचाईयों पर था सुनने में आया था कि उन्होंने अपनी जांघो से एक्‍स्ट्रा मांस हटवाकर उनको सेक्सी शेप दिलवाई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें