बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। इस बीच उन्होंने उम्र को लेकर फिल्म इंडस्ट्री की धारणा पर और खासकर अभिनेत्रियों के संबंध में खुलकर बात की है। हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान हुमा ने इस बारे में बात की कि कैसे इंडस्ट्री में अभिनेत्रियां बढ़ती उम्र के साथ अपने पैर जमाने के लिए जूझती हैं। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में अभिनेताओं से ज्यादा अभिनेत्रियों पर उम्रवाद की यह भावना हावी रहती है।