फराह के साथ एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस हुमा कुरैशी भी नजर आईं थी। इसी बीच निर्देशक अपने सभी दोस्तों के साथ एक वीडियो बनाती हैं, जिसमें हुमा फराह का मजाक बनाती हैं और कहती हैं कि उन्होंने यह बेडशीट क्यों पहनी है।
फराह खान हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई हैं। इस दौरान उनके भाई साजिद खान भी थे। फराह जैसे ही एयरपोर्ट पर पहुंचती हैं, वहां पर पैपराजी पहले से ही मौजूद होती हैं, जिन्हें देखकर फराह हैरान हो जाती हैं। निर्देशक पैपराजी से पूछती हैं,कि किसने बुलाया आपको। इसपर पैपराजी जवाब देते हैं कि वह एयरपोर्ट वाले हैं, वे सभी वहीं रहते हैं।
विज्ञापन
हुमा ने उड़ाया फराह का मजाक
फराह के साथ एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस हुमा कुरैशी भी नजर आईं थी। तभी फराह पैपराजी से कहती हैं कि हुमा की नई गाड़ी का फोटो लो और सभी कैमरामैन हुमा की नई गाड़ी की तस्वीर खींचते हैं। इसके बाद फराह और साजिद पैपराजी के आगे पोज देते हुए नजर आते हैं। इसी बीच निर्देशक अपने सभी दोस्तों के साथ एक वीडियो बनाती हैं, जिसमें हुमा फराह का मजाक बनाती हैं और कहती हैं कि उन्होंने यह बेडशीट क्यों पहनी है। जिसपर सभी लोग हंसने लगते हैं।
कुल लुक में नजर आए सेलिब्रिटी
आपको बता दें कि फराह को हैदराबाद के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर जाते हुए देखा गया था। इस दौरान फराह ने हरे रंग की प्रिंटेड ड्रेस पहनी हुई थी, इसके साथ ही उन्होंने सनग्लासेस लगाए हुए थे और हैंडबैग लिया हुआ था। वहीं हुमा कुरैसी ने भी रेड कलर की प्रिंटेड शर्ट और ब्लू जीन्स पहनी थी। साथ ही साजिद खान ने डार्क ब्लू डेनिम शर्ट पहनी हुई थी। तीनों ही सेलिब्रिटी अपने अपने लुक में कमाल लग रहे थे।