फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कुछ यूं अपना बदन दिखाएंगी हुमा कुरैशी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुद को मिडिल क्लास और पारंपरिक सोच का बताने वाली हुमा कुरैशी भी अब आपको ‘हॉट’ हीरोइनों की दौड़ में शामिल नजर आएंगी। सूत्र खबर लाए हैं कि फिल्म ‘डेढ़ इश्किया’ से उन्हें बहुत उम्मीदें थीं और वह फिल्म नहीं चली तो हुमा को नए सिरे से अपने कैरियर के बारे में सोचना पड़ा। नतीजा यह कि तमाम मीडिया साक्षात्कारों में बोल्ड रोल न करने की बात कहे वाली हुमा अब पर्दे पर ‘लव मेकिंग सीन’ करने के लिए राजी हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

बदलापुर में करेंगी एक्सपोजर

निर्देशक श्रीराम राघवन की फिल्म ‘बदलापुर’ में हुमा को दर्शक उनके सबसे ‘हॉट’ अवतार में देखने वाले हैं। फिल्म में वरुण धवन हुमा के हीरो हैं। खबर यह भी है कि विद्या बालन और सोनाक्षी सिन्हा की तरह अपने वजन के कारण सुर्खियों में रहने वाली हुमा से निर्देशक ने कहा कि इस ग्लैमरस रोल के लिए उन्हें अपने आप को ‘शेप’ में लाना होगा।

अतः हुमा अब खुद को छरहरा बनाने की तैयारियों में जुट गई हैं। उन्होंने न केवल अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना शुरू कर दिया है, बल्कि फिजिकल ट्रेनर की भी मदद ले रही हैं। निर्देशक ने उन्हें करीब सात किलो वजन कम करन को कहा है।

सूत्रों की मानें को इस फिल्म में हुमा को जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल युवती की भूमिका दी गई है। पूरी कहानी उनके इर्द-गिर्द घूमती है। जबकि वरुण धवन उनके प्रेमी बने हैं।
विज्ञापन

फिल्म में लव मेकिंग सीन भी

फिल्म में दोनों के कुछ लव मेकिंग सीन हैं। सूत्रों की मानें तो निर्देशक ने जब इस जोड़ी को लेकर इन दृश्यों के बारे में सोचना शुरू किया तो उन्हें लगा कि हुमा सेक्सी दिखने के बजाय पर्दे पर वरुण से उम्र में बड़ी दिखाई देंगी। तभी उन्होंने अपनी योजना में यह भी जोड़ा कि हुमा को वजन कम करना चाहिए।

वजन कम करके वह न केवल सेक्सी दिखेंगी, बल्कि हीरो के साथ उनकी जोड़ी भी अच्छी अलगे। वरुण खुद फिटनेस को लेकर बहुत सजग रहते हैं और पता चला है कि खुद वह भी हुमा की मदद कर रहे हैं, ताकि वह जल्दी वजन घटा सकें। फिलहाल हुमा ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। फिल्म की शूटिंग जुलाई के अंत तक शुरू होने की बात कही जा रही है। कुछ ऐसे ही सीन हुमा एक थी डायन में इमरान हाशमी के साथ दे चुकी हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें