फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा मर्दों की जिंदगी में क्यों आती हैं हुमा?

विज्ञापन
विज्ञापन
यूं तो हीरो-हीरोइन प्रचार के भूखे माने जाते हैं, लेकिन इन दिनों हीरोइन हुमा कुरैसी को मीडिया में अपने बारे में आ रही कोई बात अच्छी नहीं लग रही है। नतीजा यह कि वह मीडिया की नजरों से खुद को बचा कर रखने में लगी हुई हैं। इसका कारण यह है कि पिछले दिनों एक बार फिर वह गलत बातों के लिए सुर्खियों में आ गईं। असल में जब से हुमा इंडस्ट्री में आई हैं, उनका नाम एक के बाद एक शादीशुदा मर्दों से जोड़ा जा रहा है। हाल में कहीं से यह बात निकल आई कि हुमा अब सलमान खान के भाई सोहेल के बहुत निकट आ गई हैं और इसकी वजह से सोहेल और उनकी पत्नी के बीच तनाव पैदा हो गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कल्कि से दूरी की वजह?

इससे पहले हुमा को निर्देशक अनुराग कश्यप और कल्कि कोचिलीन की शादी टूटने की वजह बताया गया था। फिर ‘डेढ़ इश्किया’ के निर्देशक अभिषेक चौबे के साथ उनकी सगाई तक की खबरें चल पड़ीं। ...और अब सुखी दांपत्य जीवन जी रहे सोहेल खान से साथ उन्हें जोड़ दिया गया। हुमा समझ नहीं पा रही हैं कि आखिर यह खबरें कहां से आ रही हैं? कौन उनके बारे में उल्टी-सीधी बातें फैला रहा है। खैर, जब तक उस आदमी का पता नहीं लगता हुमा ने मीडिया के सिर पर ठीकरा फोड़ा है कि वही उन्हें बदनाम कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें