फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद के साथ धोखे से बेहद दुखी है ऋतिक

Wed, 08 Jan 2014 03:02 PM IST
अमर उजाला,मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋतिक रोशन खुद के साथ हुए धोखे से बेहद दुखी है। उन्होंने यह चिंता अपने ट्वीटर एकाउंट पर भी जता दी है।
विज्ञापन


ऋतिक रोशन ने यह बयान देकर सबको चौंका दिया है कि बॉलीवुड के कुछ लोग उनसे जल रहे हैं और मीडिया के साथ मिलकर उनके खिलाफ माहौल खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं।

ऋतिक का कहना है कि इन कुछ लोगों ने मीडिया के एक वर्ग को अपने साथ मिलाकर कृष 3 के बारे में दुष्प्रचार किया है। रितिक का दावा है कि उनकी फिल्म 301 करोड़ का बिजनेस कर सुपरहिट साबित हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म ने भारत में 244 करोड़ का व्यवसाय किया है और ओवरसीज से 55 करोड़ रुपए पाए हैं। कुल मिलाकर यह राशि 300 करोड़ से ऊपर जाती है।

ऋतिक का कहना है कि उनकी फिल्म की सफलता को कमतर साबित करने के लिए कुछ लोग तरह तरह के गेम कर रहे हैं। हालांकि रितिक ने गेम कर रहे लोगों का नाम तो नहीं लिया, लेकिन बॉलीवुड के लोग जानते हैं कि वे आखिर किसके बारे में बात कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें