शिवरात्रि के मौके पर ऋतिक पनवेल स्थित शिव मंदिर पहुंचे। इस मौके पर उनका पूरा परिवार एक साथ था। जिनमें उनके दोनों बच्चे, पूर्व पत्नी सुजैन, पिता राकेश रोशन, मां पिंकी रोशन और बहन सुनैना रोशन शामिल थे। ऋतिक ने परिवार संग पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की। बताया जाता है कि रोशन परिवार प्रत्येक खास मौके पर इस मंदिर में दर्शन करने पहुंचता है।
war film success celebration
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
गौरतलब है कि ऋतिक रोशन पिछली दफा फिल्म 'वॉर' में नजर आए थे। 2 अक्टूबर 2019 को रिलीज हुई इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ भी उनके अपोजिट थे। यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में ऋतिक जबरदस्त एक्शन करते दिखे थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफस पर अच्छी कमाई की थी। वहीं इन दिनों वह अपनी फिल्म 'कृष' को लेकर चर्चा में हैं। गौरतलब है कि ऋतिक रोशन ने 'वॉर' के समय यह कहा था कि उनके पिता की तबियत सही ना होने की वजह से 'कृष' की तैयारी शुरू करने में थोड़ी देर लग रही है। लेकिन जैसे ही वह पूरी तरह स्वस्थ होंगे शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। गौरतलब है कि हाल में राकेश रोशन कैंसर जैसी बीमारी से लड़ कर वापस लौटे हैं।
मंदिरा बेदी से सीखिए खुश रहने के सौ तरीके, कुदरत के इस राज से अभिनेत्री ने उठाया परदा