बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन अपनी पत्नी सुज़ैन से अलग हो चुके हैं। लेकिन दोनों के बीच अब तक क़ानूनी रूप से तलाक़ नहीं हुआ है, क्योंकि ऋतिक के पास इसके लिए वक़्त ही नहीं है.
मिड डे अख़बार में छपी ख़बर के मुताबिक़ तलाक़ की सुनवाई कोर्ट में 31 अक्टूबर को होनी थी। लेकिन ऋतिक के वकील ने अर्ज़ी दी कि कोई और तारीख़ दी जाए क्योंकि ऋतिक अभी व्यस्त हैं। इसका मतलब यह है कि कानूनी तौर पर अभी भी ऋतिक रोशन, सुजैन खान से अलग नहीं हुए हैं।