फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश-अभिषेक की बेटी में अमिताभ की झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
ये अचानक क्या हुआ कि बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को अभिषेक-ऐश की बेटी में अपने जैसा सेलेब्रेटी कद दिखाई देने लगा है। अमिताभ ने अपने नवीनतम ब्लाग में कुछ दार्शनिक अंदाज में लिखा कि पुरखों के कुछ खास लक्षण पोते-पोतियों और नातिन-नातियों में आ ही जाते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने उदाहरण के तौर पर अपनी नन्हीं पोती आराध्या का जिक्र किया है। वे लिखते हैं कि मैंने 6.3 और अभिषेक ने 6.2 फुट की लंबाई पाई। अब आराध्या को देखो...लगता है कि बच्चन परिवार की लंबे होने की सेलेब्रेटी परंपरा को वो आगे बढ़ाएगी।

विज्ञापन

नाना सी लंबाई मिली थी अमिताभ बच्चन को

बिग-बी लिखते हैं कि मेरे पिताजी और माता जी भले ही कद में ज्यादा लंबे नहीं थे, लेकिन नाना सरदार खजान सिंह सूरी पूरे छह फुट के थे। इसी वजह से अमिताभ और उनके भाई का कद छह फुट से ज्यादा रहा। लंबे होने की ये परंपरा अभिषेक से होती हुई अब आराध्या तक पहुंच गई।

बिग-बी के मुताबिक उनके पिता हरिवंश राय बच्चन जैसे महान साहित्यकार की लेखन परंपरा भी परिवार में आनुवंशिक रूप से आ गई है। वे खुद मधुशाला और पिता की दूसरी कृतियों को गाने में आनंद पाते हैं।

अब अमिताभ की बेटी श्वेता नंदा लेखक बन गई हैं। वे एक अंग्रेजी अखबार में अगले रविवार से सेलेब्रेटी कॉलम लिखने जा रही हैं। अमितजी ने इसका खुलास भी अपने ब्लाग में खुद किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें