फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शिव' बनेंगे ऋतिक रोशन, भंसाली करेंगे फिल्म को डायरेक्ट

Fri, 14 Jul 2017 11:44 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
ऋतिक रोशन
विज्ञापन
अमिश त्रिपाठी की भगवान शिव पर आधारित किताब 'द इम्मॉर्टल्स ऑप मेलुहा' पिछले कई सालों से चर्चा में है। काफी वक्त से खबरें थीं कि करण जौहर इस किताब पर फिल्म बनाएंगे जिसमें ऋतिक, सलमान से लेकर वरुण धवन तक के कास्ट होने की खबरें आई थीं लेकिन अब लग रहा है कि करण के हाथ से ये फिल्म फिसल गई है। ताजा खबरों के मुताबिक अब संजय लीला भंसाली इस किताब पर फिल्म बनाने जा रहे हैं।
विज्ञापन


मुंबई मिरर में छपी खबर के अनुसार भंसाली ने इस किताब पर बनने वाली फिल्म के राइट्स खरीद लिए हैं। इसमें शिव का रोल ऋतिक की झोली में गिर सकता है। करण जौहर की फिल्म में भी भगवान शिव के रोल के लिए ऋतिक ही पहली पसंद थे। दोनों की पसंद ऋतिक पर आकर ही रुक गई है, ऐसे में हो सकता है कि वो जल्द ही इस रोल के लिए फाइनल कर दिए जाएं। 'द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा' अमिश त्रिपाठी की शिव पर आधारित ट्राइलॉजी में से पहली किताब है।

ऋतिक रोशन और संजय लीला भंसाली इससे पहले भी साथ काम कर चुकी हैं। ऋतिक ने भंसाली की साल 2010 में आई फिल्म 'गुजारिश' में काम किया था। इस फिल्म में उनके साथ ऐश्वर्या राय बच्चन थीं। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल कर पाने में नाकाम रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें