रितिक रोशन लंबे समय बाद फिर से दर्शकों के सामने आए हैं। लेकिन इस बार वो किसी फिल्म के साथ नहीं बल्कि पहली बार किसी म्युज़िक एलबम में नज़र आ रहे हैं। पत्रकारों ने जब पूछा कि क्या वे किसी के साथ डेट कर रहे हैं तो रितिक ने कहा, "मै सिंगल हूं और खुश हूं." रितिक रोशन का सुज़ैन से तलाक हो चुका है. पिछले दिनों खबरें आई थीं रितिक अभिनेत्री कंगना रनौत को डेट कर रहे हैं।
इस एलबम में रितिक के साथ सोनम कपूर भी नज़र आएंगी, अपने इस अनुभव को बताते हुए सोनम कहती है "रितिक एक बेहतरीन कलाकार है और मैं उनके साथ एक मूवी भी करना चाहती हूं ". रितिक और सोनम इस वीडियों में पहली बार ऑनस्क्रीन रोमांस करते नज़र आएँगे.