फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष-4 में होंगी ये 2 और नई एक्ट्रेस, ऋतिक रोशन कर रहे हैं खास प्लान

Tue, 11 Dec 2018 09:15 PM IST
एंटरेटनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Hrithik Roshan
विज्ञापन

निर्माता.निर्देशक राकेश रोशन की कृष 4 की शूटिंग 2019 में शुरू होनी है। काफी दिनों से चल रही इन खबरों के बाद बताया जा रहा है कि फिल्म की स्टारकास्ट में कुछ ट्विस्ट होगा। सूत्रों की मानें तो नई कहानी के प्लॉट में प्रियंका चोपड़ा के अलावा दो हीरोइनों के लिए जगह बनी है। पहले फिल्म में कटरीना कैफ के होने की भी खबरें थीं लेकिन अभी कुछ फाइनल नहीं है।

विज्ञापन


सूत्रों बताते हैं कि पिछले कुछ समय में राकेश रोशन कई नई लड़कियों से मिले हैं। वे किसी फ्रेश चेहरे के साथ एक स्थापित चेहरे को लेना चाहते हैं। इनमें यामी गौतम, भूमि पेडनेकर और कृति सेनन भी ऋतिक रोशन की हीरोइन बनने की रेस में शामिल हैं।

इधर ऋतिक सुपर 30 पूरी करने के बाद यशराज फिल्म्स की एक फिल्म के लिए विदेश में शूटिंग कर रहे हैं। इसके बाद संजय लीला भंसाली से भी उनकी बातचीत की चर्चा है। बताया जाता है कि भंसाली ने चर्चित उपन्यास इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा के अधिकार खरीदे हैं। वह भगवान शिव के रोल के लिए ऋतिक से बात कर रहे हैं। ऋतिक ने रजामंदी भी दे दी है।
विज्ञापन


जानकारों के अनुसार ऐसे में अब ऋतिक के सामने अगले साल समस्या आ सकती है कि होम प्रोडक्शन के लिए कब समय निकालें। राकेश रोशन उन्हें कृष.4 के लिए तैयार रहने का निर्देश दे चुके हैं। 2019 में वह किसी भी दिन शूटिंग शुरू करने की घोषणा कर सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें