सबा को गुडबाय किस देते दिखे ऋतिक
ऋतिक रोशन और सबा आजाद आज यानी 27 फरवरी को मुंबई एयरपोर्ट पर किए गए। ऋतिक को छोड़ने के लिए सबा एयरपोर्ट आई थीं। कार से उतरने से पहले ऋतिक ने अपनी गर्लफ्रेंड सबा को किस किया। इस दौरान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि ऋतिक और सबा ने कार में एक-दूसरे को किस किया, जिसके बाद अभिनेता कार से निकलकर एयरपोर्ट के अंदर जाते देखा जा सकता है। ऋतिक और सबा दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर काफी ओपन रहे हैं और अक्सर डिनर और मूवी डेट पर साथ जाते नजर आते हैं।
Arbaaz Khan: शाहरुख खान की होस्टिंग स्किल्स पर अरबाज ने उठाए सवाल, कहा- शायद लोगों को वह दिखावटी लगे होंगे
ऋतिक ने दी थी सफाई
सबा को गुडबाय किस देने के बाद ऋतिक रोशन ने एयरपोर्ट पर मौजूद फोटोग्राफर्स को पोज भी दिए। वीडियो में अभिनेता अपने स्टाइलिश अंदाज में ही नजर आ रहे हैं। कारगो पैंट, टी-शर्ट, गॉगल्स और कैप लगाए ऋतिक बेहद हैंडसम लग रहे हैं। दोनों के इस प्यार भरे पल को देख फैंस काफी खुश हैं। इससे पहले दोनों के एक साथ रहने की खबरें भी आई थीं। हालांकि, ऋतिक ने इस रिपोर्ट को एक ट्वीट के जरिए खारिज किया। उन्होंने लिखा, 'इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। मैं समझता हूं कि एक पब्लिक फिगर होने के कारण लोगों को मेरे बारे में जानने के लिए उत्सुकता रहती है, लेकिन गलत जानकारी रखना बिल्कुल भी अच्छा नहीं है।'
Monday Flashback: जब फिल्म के सेट पर अमरीश पुरी ने आमिर को लगाई थी जमकर फटकार, जानिए वह दिलचस्प किस्सा