फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan: 'शहजादा' पिटने के बाद अगली फिल्म पर कार्तिक की नजर, 'सत्यप्रेम की कथा' के लिए लिख दी ऐसी बात

Mon, 27 Feb 2023 09:43 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से 'सत्यप्रेम की कथा' के सेट से एक तस्वीर साझा की है।
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'शहजादा' की वजह से चर्चा में हैं। कार्तिक की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर विफल साबित हुई है। 'शहजादा' से निराश उनके फैंस को अब उनकी आगामी फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' का इंतजार है। कार्तिक इस फिल्म में कियारा आडवाणी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म 'शहजादा' से मुंह की खाने के बाद खुद कार्तिक आर्यन की उम्मीदें भी अब अपनी इस फिल्म पर जा टिकी हैं। वह इस फिल्म के प्रमोशन में जुट गए हैं। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म को शानदार अनुभव बताया है।

विज्ञापन

Dada Saheb Phalke Exclusive: निकिता ने लौटाया फाल्के अवॉर्ड, बोलीं, आलिया समेत सभी को दिखानी चाहिए दिलेरी

कार्तिक ने कही यह बात
हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से 'सत्यप्रेम की कथा' के सेट से एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'एक शानदार अनुभव।' इसके साथ कार्तिक ने एक हार्ट इमोजी भी बनाया है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि किसी ने फिल्म का क्लैपरबोर्ड थामा हुआ है। 

बेकरारी से इंतजार कर रहे फैंस
कार्तिक आर्यन के इस पोस्ट पर फैंस की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि 'शहजादा' के फ्लॉप होने से कार्तिक की ब्रांड वेल्यू कम नहीं हुई है।  एक्टर के फैंस बेकरारी से उनकी अगली फिल्म के इंतजार में बैठे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह सच्ची प्रेम कहानी है और यह फिल्म जरूर कुछ अलग होगी। बेकरारी से इंतजार है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बॉलीवुड को इग्नोर किया जा सकता है, लेकिन कार्तिक आर्यन को नहीं।' एक यूजर ने लिखा, 'यह फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी।' इसके अलावा यूजर्स यह भी पूछते नजर आए कि इस फिल्म का ट्रेलर कब आएगा?
Manoj Muntashir: अमेठी के मनोज शुक्ला इस तरह बने मुंबई के 'मुंतशिर', नाम के साथ ऐसे बदली कवि की किस्मत
विज्ञापन

नाम को लेकर हुआ था विवाद
फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' का निर्देशन समीर विद्वांस ने किया है। यह फिल्म इसी साल जून में रिलीज होगी। बता दें कि पहले इस फिल्म के नाम को लेकर काफी विवाद हुआ था। दरअसल, पहले फिल्म का नाम  'सत्यनारायण की कथा' था। मगर, यह हिंदू देवता की कहानी का नाम भी है और भगवान विष्णु का भी नाम है। ऐसे में फिल्म के नाम पर जब सवाल उठे तो मेकर्स ने नाम बदलने में जरा भी देर नहीं लगाई।
Bollywood Celebs: इन सेलेब्स के बच्चों की हुई दर्दनाक मौत, कोई बीमारी में चल बसा तो किसी ने खुद को मारी गोली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें