फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मी टू कैंपेन में फंसे विकास बहल के साथ काम करने को राजी हुए ऋतिक

Thu, 11 Oct 2018 06:35 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
Hrithik Roshan
विज्ञापन

मी टू कैंपेन हर रोज एक नया मोड़ ले रहा हैं। फिलहाल बॉलीवुड के कई बड़े सितारे इसकी चपेट में हैं। अपकमिंग फिल्म 'सुपर 30' के डायरेक्टर विकास बहल के खिलाफ भी यौन शोषण का मामला सामने आया था, जिसके बाद ऋतिक रौशन ने बयान दिया था कि मैं किसी भी ऐसे इंसान के साथ काम करना नहीं चाहूंगा जिसका चरित्र इतना गंदा हो।

विज्ञापन


अब ऋतिक रौशन ने कहा है जो भी इल्जाम विकास बहल के ऊपर लगाया गया था, वह सच साबित नहीं हो पाया है। फिलहाल हम अपनी अपकमिंग फिल्म की तैयारियों में लगे हुए हैं। बता दें यह फिल्म आनंद कुमार की बॉयोपिक हैं। जनवरी 2019 में फिल्म रिलीज होगी। ऋतिक के लिए यह बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है। इस फिल्म में ऋतिक सुपर 30 के डायरेक्टर आनंद कुमार के रोल में नजर आएंगे।

फिल्म 'काबिल' के बाद ऋतिक की यह पहली फिल्म है इस फिल्म की एडिटिंग में भी ऋतिक रौशन मदद कर रहे हैं। फिल्म में आने से पहले ऋतिक अपने पापा राकेश रौशन के साथ फिल्म के प्रोडक्शन का काम भी देखते थे, इसलिए उन्हें एडिटिंग का भी ज्ञान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें