फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक रोशन ने रिजेक्ट की 'सुपर 30' की स्क्रिप्ट, ये है वजह

Mon, 11 Sep 2017 01:11 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
hritik roshan
विज्ञापन
कंगना रनौत के ऋतिक रोशन से अपने रिश्ते को लेकर किए गए सनसनीखेज खुलासों के बाद उनके एक साथ बड़े पर्दे पर दिखने की सारी उम्मीद लगता है खत्म हो गई है। ऐसा हम इसलिए भी कह रहे हैं क्योंकि हाल ही में खबर आई थी कि जल्द ही फिल्म 'काइट्स' के सुपस्टार ऋतिक रोशन विकास बहल की फिल्म 'सुपर 30' में आनन्द कुमार का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन


पढ़ें- VIDEO: बिजनेसमैन की शादी में लंदन पहुंचे रणवीर, अनिल और ऋतिक, 'तम्मा-तम्मा' पर किया डांस

बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की खबर के अनुसार ऋतिक रोशन ने अब इस फिल्म को साइन करने ने मना कर दिया है। हालांकि ऋतिक फिल्म ‘सुपर 30’ के सिलसिले में एक बार पहले भी आनंद कुमार से भी मिले चुके थे। जिसकी जानकारी खुद आनंद ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर भी की थी।

कंगना के विवादित बयानों के बाद लगता है कि ऋतिक रोशन अब इस फिल्म को नहीं करना चाहते हैं। ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि विकास बहल वही इंसान है जिन्होंने कंगना रनौत के साथ फिल्म 'क्वीन' बनाकर उन्हें रातों रात बॉलीवुड की स्टार बना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋतिक के इस फिल्म को मना करने के बाद उनके फैंस को यही लग रहा है कि वो फिलहाल कंगना से जुड़े किसी भी शख्स के साथ काम नहीं करना चाहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें