बॉलीवुड के सुपर स्टार रणवीर सिंह, करण जौहर, अनिल कपूर और ऋतिक रोशन हाल ही में लंदन में जमकर मस्ती करते देखे गए। जिसके बाद उनके वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। दरअसल ये तीनों स्टार लंदन में एक बड़े कारोबारी की शादी अटेंड करने के लिए पहुंचे हुए थे।
पढ़े-‘रागिनी MMS 2.2’ का फर्स्ट पोस्टर रिलीज, फिर बोल्ड लुक में दिखीं करिश्मा
इस मौके पर रणवीर सिंह ने अपने पसंदीदा स्टार अनिल कपूर के साथ 'माई नेम इज लखन' गाने पर जमकर डांस किया। इतना ही नहीं रणवीर सिंह ने तो 'डीजे वाले बाबू', 'तम्मा तम्मा' और 'धड़क धड़क' जैसे गानों पर भी डांस करके जमकर धमाल मचाया।
[HQ VIDEO]
King of entertainment Mr Singh wit @karanjohar @ #KissMuss 👰🏻🎩reception tonight in London❤️
Bae is lookin so dapper tonight😍 pic.twitter.com/dnAMDn2z2a
— RanveeriansWorldwide (@RanveeriansFC) September 9, 2017
इस डांस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में इन वीडियों को देखने का काफी क्रेज बना हुआ है। आपको बता दें मनमौजी लगने वाले रणवीर फिलहाल अपने आने वाली फिल्म 'पदमावती' की शूटिंग में काफी बिजी है। बता दें फिल्म की शूटिंग जल्द ही पूरी होने वाली है। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पदमावती' में शाहिद कपूर भी लीड रोल में नजर आएंगे।