अभिनेता ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान ने हाल ही में एक अपार्टमेंट किराए पर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह रेडी टू मूव फ्लैट है, जो करीब 2,329 वर्ग फीट क्षेत्र में फैला हुआ है। इसके लिए सुजैन ने स्टांप ड्यूटी फीस के रूप में करीब 13,500 रुपये दिए हैं। वहीं 1,000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुजैन ने मुंबई के जागेश्वरी में यह घर लिया है। इसका मासिक किराया लाखों में है।
कितने लाख है किराया?
सुजैन खान एंटरप्रिन्योर और मशहूर इंटीरियर डिजाइनर हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने जो घर किराए पर लिया है उसका मासिक किराया 2.37 लाख रुपये है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुजैन ने दिसंबर में ही ये फ्लैट रेंट पर लिया है। अभी स्पष्ट नहीं है कि सुजैन यहां शिफ्ट होंगी या किसी व्यवसाय के लिए फ्लैट किराए पर लिया है। बता दें कि सुजैन फिलहाल अपने दोनों बेटों के साथ मुंबई के जुहू इलाके में स्थित घर में रहती हैं।
ये खबर भी पढ़ें:
Yo Yo Honey Singh: हनी सिंह क्या रिलेशनशिप में हैं? खुद कहा-‘मैं पैशेनेट लव में हूं’, कौन है लकी लेडी
अर्सलान के साथ रिलेशनशिप में
सुजैन खान के निजी जीवन की बात करें तो वे अर्सलान गोनी के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों पिछले तीन साल से एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है और मीडिया के सामने खुलकर एक-दूसरे पर प्यार जताते हैं। बता दें कि अर्सलान बिग बॉस 14 फेम अली गोनी के भाई हैं। उन्हें 'जिया और जिया' में उनके किरदार के लिए जाना जाता है। हाल ही में अर्सलान और सुजैन को एयरपोर्ट पर साथ देखा गया, जहां अर्सलान अपनी लेडी लव पर प्यार लुटाते दिखे थे।
ये खबर भी पढ़ें:
Baby John Box Office: 'वरुण धवन को रिटायरमेंट ले लेना चाहिए', बेबी जॉन के खराब प्रदर्शन पर केआरके ने ली चुटकी