पिछले हफ्ते यह संशय खत्म हो गया कि क्या इस साल पंद्रह अगस्त को आमिर खान की दंगल रिलीज होगी? यह तारीख रितिक रोशन की मोहन जोदड़ो के लिए सुरक्षित है।
विज्ञापन
रितिक ने खेला करारा दांव, कंगना का साथ दे रहे आमिर खान हो गए चित
2 of 10
आमिर खान
कुछ दिनों से चर्चा थी कि आमिर की फिल्म क्रिसमस के बजाय स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी क्योंकि उसमें देशभक्ति का जज्बा है। सूत्र बताते हैं कि इस बात ने रितिक को नाराज कर दिया था। दोनों फिल्मों का निर्माण यूटीवी कर रहा है।
विज्ञापन
रितिक ने खेला करारा दांव, कंगना का साथ दे रहे आमिर खान हो गए चित
3 of 10
रितिक रोशन और कंगना
जब आमिर की फिल्म 15 अगस्त पर रिलीज होने की बात आई तो रितिक समझ गए कि उनकी जगह आमिर को तवज्जो दी जा रही है। ऐसे उनके अहंकार को चोट लगनी ही थी।
रितिक ने खेला करारा दांव, कंगना का साथ दे रहे आमिर खान हो गए चित
4 of 10
रितिक रोशन और कंगना
सूत्रों की मानें तो इस खबर के बाद रितिक ने ऐसा दांव चला कि यूटीवी को आमिर की फिल्म मोहन जोदड़ो के साथ या उससे पहले रिलीज करने की योजना रद्द करनी पड़ी। असल इन्हीं दिनों रितिक की निजी जिंदगी में भी भूचाल आया हुआ है। कंगना के साथ चल रहे उनके निजी संबंधों को लेकर चल रही जंग में भी आमिर कंगना का पक्ष ले रहे थे। ऐसे में रितिक ने एक तीर से दो निशाने साधे हैं।
विज्ञापन
रितिक ने खेला करारा दांव, कंगना का साथ दे रहे आमिर खान हो गए चित
5 of 10
आमिर खान
रितिक को पिछले दिनों मोहन जोदड़ो के सैट पर चोट लगी थी और इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी। बताया जाता है कि रितिक ने आराम करने की तारीखें लंबी कर दी और स्टूडियो से कहा कि उन्हें ठीक होने में वक्त लगेगा।
विज्ञापन
रितिक ने खेला करारा दांव, कंगना का साथ दे रहे आमिर खान हो गए चित
6 of 10
आमिर खान
इस बीच खबरें आती रहीं कि रितिक एक फिल्म के लिए यशराज फिल्म्स से मुलाकातें कर रहे हैं और उन्होंने मोहन जोदड़ो को समय देने के बजाय अपनी अगली होम प्रोडक्शन रोमांटिक थ्रिलर को हां कह दिया है।
विज्ञापन
रितिक ने खेला करारा दांव, कंगना का साथ दे रहे आमिर खान हो गए चित
7 of 10
रितिक रोशन और कंगना
साथ ही उसे शूटिंग के लिए एकमुश्त तारीखें दे दीं। इस बात से यूटीवी के लिए योजनाएं बनाने वाले समझ गए कि अगर उन्होंने आमिर की दंगल को तवज्जो दी तो यह कहना मुश्किल होगा कि रितिक उनकी फिल्म को कितना आगे खींच देंगे।
रितिक ने खेला करारा दांव, कंगना का साथ दे रहे आमिर खान हो गए चित
8 of 10
रितिक रोशन और कंगना
इसके बाद प्रोडक्शन हाउस ने आमिर से बात की और कहा कि वह दंगल को तय समय यानी क्रिसमस पर ही रिलीज करेंगे। इधर, रितिक ने स्वस्थ होने के बाद शूटिंग के लिए तारीखें देने के बजाय स्पेन जाने का फैसला कर लिया।
रितिक ने खेला करारा दांव, कंगना का साथ दे रहे आमिर खान हो गए चित
9 of 10
रितिक रोशन और कंगना
वह कंगना रनौत के साथ कानूनी नोटिस के झगड़े में भी उलझ गए। रितिक के करीबी सूत्रों का कहना है कि वह स्पेन से लौटने के बाद ही तय करेंगे कि मोहन जोदड़ो की शूटिंग कब करनी है।
रितिक ने खेला करारा दांव, कंगना का साथ दे रहे आमिर खान हो गए चित
10 of 10
रितिक रोशन और कंगना
बताया जाता है कि निर्देशक आशुतोष गोवारिकर को रितिक के साथ एक महत्वपूर्ण शेड्यूल और पूरा करना है। फिलहाल वह अभी तक शूट किए गए हिस्सों को संपादित कराने में लगे हैं।