मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों के करीबी ने उनकी शादी की बारे में जानकारी दी है। उनका कहना है कि ऋतिक और सबा दोनों ही अपनी शादी की प्लानिंग कर रहे हैं, लेकिन इसमें कोई जल्दी नहीं है। इस साल के आखिर तक चीजें बेहतर हो जाएंगी और दोनों शादी के बारे में प्लानिंग करेंगे। अभी दोनों ही अपने काम को लेकर व्यस्त हैं और ऐसे में वह शादी के समय परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं। साथ ही शादी के बाद वेकेशन पर जाएंगे। शादी बिल्कुल भी भव्य नहीं होगी और सुजैन खान सहित केवल उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे।
Kartik Aaryan: शूटिंग के दौरान घायल हुए कार्तिक आर्यन? अभिनेता की इस पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की चिंता