बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही लाइफ में अपने बेस्ट फेज में हैं। जल्द ही ऋतिक दीपिका पादुकोण के साथ अपनी अगली फिल्म फाइटर की शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वहीं, अब खबरें आ रही हैं कि बॉलीवुड के ग्रीक गॉड इस साल अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद से शादी करने की तैयारी में हैं। सबा को लेकर ऋतिक रोशन का परिवार भी काफी खुश है, क्योंकि उन्हें लगता है कि सबा अभिनेता के लिए बिल्कुल सही रहेंगी।