फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान अंश: फिल्म को लेकर शुरुआत में बॉलीवुड का कैसा था रवैया? निर्देशक ने दी जानकारी; कहा- रिलीज के बाद...

Fri, 04 Sep 2026 12:47 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hanuman Ansh: फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है। इस बीच फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने बॉलीवुड को लेकर एक बड़ी बात कही है।
 
विज्ञापन
हनुमान अंश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'हनुमान अंश' धीमी शुरुआत के बाद बॉक्स-ऑफिस पर हिट फिल्म बन गई है। यह फिल्म अपने रिलीज के चौथे हफ्ते में है। इसने कमाई के मामले में यश की 'टॉक्सिक' को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म की कामयाबी के बाद 'हनुमान अंश' के निर्देशक ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि रिलीज से पहले बॉलीवुड ने इस फिल्म का समर्थन नहीं किया था।
विज्ञापन

क्या बोले विशाल चतुर्वेदी?
रौनक के साथ बातचीत में यह पूछे जाने पर कि क्या बॉलीवुड ने रिलीज से पहले फिल्म 'हनुमान अंश' को सपोर्ट किया था, विशाल चतुर्वेदी ने इस बात पर हंसते हुए कहा, 'फिल्म के अच्छा चलने के बाद, कई लोगों ने मुझे बधाई देने के लिए फोन किया। मैं उनका नाम नहीं लेना चाहता। मुझे बधाई देने वालों में से एक मधुर भंडारकर थे, जिनसे मैंने कोई सपोर्ट नहीं मांगा था। हालांकि, मैं दूसरों का जिक्र नहीं कर रहा हूं क्योंकि मैंने उन लोगों से मदद मांगी थी और उन्होंने मेरी मदद नहीं की।'

विशाल चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया
शुरुआत में घटे शो
चतुर्वेदी ने कहा 'हनुमान अंश' की स्क्रीन और शो की संख्या में भारी गिरावट आई क्योंकि एग्जीबिटर्स ने बड़ी फिल्मों को ज्यादा तवज्जो दी और शो की संख्या 250 से घटकर 25 हो गई। उन्होंने यह भी कहा कि मल्टीप्लेक्स चेन शुरू में फिल्म की स्क्रीनिंग को लेकर शक में थीं।

मिर्जापुर एक्स रिव्यू: यूजर्स को कैसी लगी पंकज त्रिपाठी और अली फजल की फिल्म? कहानी पर दे रहे ऐसी प्रतिक्रिया

इंडस्ट्री में दो तरह के लोग होते हैं
उन्होंने आगे कहा, 'लोग आपको यह कहकर निराश करते हैं कि यह कंटेंट काम नहीं करेगा लेकिन ज्यादातर लोगों को नहीं पता होता कि क्या काम करेगा। फिर भी वे अपना ज्ञान दूसरों को देते हैं। इंडस्ट्री कन्फ्यूज लोगों से भरी हुई है। दो तरह के लोग हैं, एक जो सच में फिल्में बनाना चाहते हैं और दूसरे जिनमें कोई पैशन नहीं है। वो सोचते हैं कि फिल्म मेकिंग कुछ ऐसा है जिसे उन्हें आजमाना चाहिए।'

हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब
भंडारकर ने किया कहा?
फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने सिनेमाघर में फिल्म देखने के बाद इसकी तारीफ की। उन्होंने कहा, 'सिनेमाघर में हनुमान अंश देखकर प्योर सिनेमैटिक मैजिक देखा, ऑडियंस पूरी तरह से स्क्रीन से चिपकी हुई थी! विशाल का निर्देशन बहुत ही ईमानदार और सॉफ्ट है। अभिनेता शोभिनव सत्या का नीम करोली बाबा का रोल पूरी तरह से नेचुरल और परफेक्ट है।'
विज्ञापन

हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब
कंगना ने किया सपोर्ट
अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने भी फिल्म की तारीफ की। उन्होंने इसे 'सत्संग' कहा, और ऑडियंस से थेरेपी छोड़कर इसे थिएटर में देखने की रिक्वेस्ट की।

कब रिलीज हुई 'हनुमान अंश'?
  • 'हनुमान अंश' को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। 
  • यह नीम करोली बाबा, जिन्हें महाराज जी के नाम से जाना जाता है, के जीवन पर आधारित है। 
  • फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 10 लाख रुपये कमाए। 
  • तीसरे हफ्ते में इसकी कमाई ने रफ्तार पकड़ ली। 
  • 27वें दिन इसने 11 करोड़ रुपये कमाए। 
  • इसका कुल कलेक्शन 61.88 करोड़ रुपये हो गया है। 
  • यह फिल्म सात अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें