यूजर को पसंद आई फिल्म
एक यूजर ने फिल्म 'मिर्जापुर' की काफी तारीफ की है। उन्होंने फिल्म को लेकर लिखा 'मिर्जापुर फिल्म इंटरवल तक जबरदस्त! मजा आ रहा है। सभी किरदार, सीन और डायलॉग्स में भरपूर एंटरटेनमेंट और मसाला है। डायरेक्टर गुरमीत सिंह बहुत होनहार लग रहे हैं!'
यूजर ने फिल्म को बताया हिट
एक और यूजर को फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' बहुत अच्छी लगी है। उन्होंने एक्स पर लिखा 'कभी नहीं सोचा था कि मिर्जापुर हिट होगी। बॉलीवुड के लिए यह अजीब दौर है।'
यूजर ने पहले हाफ को बताया अच्छा
एक और यूजर ने फिल्म को लेकर लिका 'कहानी की अच्छी शुरुआत के साथ पहला हाफ ठीक-ठाक रहा। एक अच्छी बात यह है कि हर किरदार को अपनी कहानी और व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए पूरा समय दिया गया है। (हालांकि कुछ लोगों को यह थोड़ा धीमा लग सकता है)। इंटरवल से पहले का हिस्सा इतना बढ़िया था कि आप अच्छी उम्मीदों के साथ दूसरे हाफ की ओर बढ़ें।'
उम्मीद पर खरी उतरी फिल्म
एक यूजर ने लिखा है कि यह फिल्म उम्मीदों पर खरी उतरी है। उन्होंने लिखा 'इंटरवल हो गया। एक शब्द में अगर फिल्म की समीक्षा करें तो यह भौकाल है। अब तक यह बिल्कुल वैसी ही है जैसी हम मिर्जापुर यूनिवर्स से उम्मीद कर रहे थे। अब दूसरे हाफ का इंतजार नहीं हो रहा।'
यूजर ने दिया रिएक्शन
एक यूजर को फिल्म 'मिर्जापुर' पसंद नहीं आई है। उन्होंने सोशल मीडिया लिखा 'मैं बेकार 'मिर्जापुर' फिल्म देखने गया था। मैं मिर्जापुर वेब सीरीज के सीजन 1 के दो एपिसोड भी नहीं झेल पाया।'