किस प्लेटफॉर्म पर देख सकतें हैं हाउसफुल 5
इस साल की धमाकेदार कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 5' सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मुफ्त में उपलब्ध है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले इस फिल्म को देखने के लिए ओटीटी पर 349 रुपये का किराया देना पड़ता था, लेकिन अब स्टैंडर्ड प्राइम सब्सक्रिप्शन में इसे आप फ्री में देख सकते हैं। निर्माताओं ने आज इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो शेयर किया है और कैप्शन में लिखा, 'हाउसफुल पांच के लोग आपसे कुछ कहना चाहते हैं।'
फिल्म हाउसफुल 5 की स्टार कास्ट
तरुण मनसुखानी के निर्देशन और साजिद नाडियाडवाला के निर्माण में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, जॉनी लीवर, चंकी पांडे, श्रेयस तलपदे और नाना पाटेकर जैसे सितारे हैं। अब दोनों संस्करण मुफ्त में स्ट्रीम होने से दर्शक पूरी कहानी अपने तरीके से बिना किसी किराए या प्रतिबंध के देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Kingdom: सिनेमाघरों के बाद इस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी 'किंगडम', जानें कब और कहां देख सकेंगे विजय की फिल्म