चंकी का पोस्ट
चंकी पांडे ने इन शानदार तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'हाउसफुल5 की शूटिंग में बहुत मजा आया। नाडियावाला ग्रैंडसन। पूरी दुनिया में शूट किया गया। आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. ताकि आप सभी इसका आनंद ले सकें।'
हाउसफुल 5
कॉमेडी थ्रिलर फिल्म 'हाउसफुल 5' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पहले दिन आज फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला है। इस फिल्म को तरुण मनसुखानीने निर्देशित किया है। इसे नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत साजिद नाडियाडवाला, वर्दा नाडियाडवाला और फिरोजी खान ने निर्मित किया है। यह हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा, चंकी पांडे और जॉनी लीवर ने मुख्य भूमिका निभाई है।
यह भी पढ़ें: Katrina Kaif: कैटरीना कैफ को पसंद आया देवर सनी का रैप सॉन्ग 'मिड एयर फ्रीवर्स', शरवरी-वामिका ने भी की तारीफ..