हाल ही में मुंबई में रणबीर कपूर पैपराजी से मिलते हुए नजर, उनके साथ फोटो क्लिक कराते दिखे। इस मौके पर रणबीर कपूर का जो लुक नजर आया, वह बिल्कुल अलग और नया था। सोशल मीडिया यूजर्स ने अंदाजा लगाया है कि यह लुक उनकी आने वाली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का हो सकता है? इसके निर्देशक संजय लीला संभाली हैं।
क्लीन शेव नजर आए
सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें उनके बाल छोटे हैं और वह बिल्कुल क्लीन शेव दिख रहे हैं। अब तक रणबीर कपूर के बाल लंबे थे, वह क्लीन शेव भी नजर नहीं आ रहे थे। ऐसे में कुछ यूजर्स को लगता है कि रणबीर कपूर का यह लुक नई फिल्म को लेकर है। रणबीर कपूर एक फिल्म संजय लीला भंसाली के साथ कर रहे हैं। इस फिल्म का नाम ‘लव एंड वॉर’ है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी हैं। संजय लीला भंसाली के साथ काम करके तीनों काफी खुश हैं।
फैंस बोले कॉलेज के लड़के नजर आ रहे हैं
कुछ यूजर्स को नए लुक में रणबीर कपूर काॅलेज के लड़के की तरह नजर आए। अधिकतर फैंस ने रणबीर कपूर के लिए हार्ट इमोजी बनाएं। साथ ही जिस तरह से रणबीर कपूर पैपराजी के साथ पोज दे रहे थे। उससे भी कई फैंस इंप्रेस नजर आए।
ये खबर भी पढ़ें:
Love & War: संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' के लिए रात में यह खास काम कर रहे हैं रणबीर-आलिया, हैरानी की बात
इन फिल्मों में नजर आएंगे रणबीर कपूर
संजय लीला भंसाली की ही फिल्म ‘लव एंड वॉर’ रणबीर कपूर नहीं कर रहे हैं। वह नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म ‘रामायण’ भी कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ और फिल्में भी रणबीर कपूर के खाते में इस वक्त मौजूद हैं।