अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'हॉस्टल डेज' के तीसरे सीजन का टीजर जारी हो गया है। यूं तो यह एक कॉमेडी सीरीज है, लेकिन इसके टीजर को देख हर कोई भावुक हो गया है। दरअसल, 'हॉस्टल डेज' के तीसरे सीजन के टीजर में कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की झलक देखने को मिली है। बता दें कि राजू श्रीवास्तव के निधन को लगभग डेढ़ महीना हो गया है। लेकिन, अब भी फैंस के जहन में उनकी यादें ताजा हैं। यही कारण है कि उनकी आखिरी झलक को देख हर किसी के आंसू झलक उठे हैं।