फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हॉस्टल डेज’ के दूसरे सीजन का काउंटडाउन शुरू, अब होगा ‘द व्हाइट टाइगर’ की शोहरत का असली इम्तिहान

Wed, 14 Jul 2021 06:57 PM IST
शुभांगी गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

  • 'हॉस्टल डेज’ के दूसरे सीजन का काउंटडाउन शुरू हो गया है।
  • हाल ही में इसका ट्रेसर रिलीज कर दिया गया है।
  • ट्रेलर ने अगले सेमेस्टर के रोमांच, मस्ती और पागलपन की पाठशाला जल्द खुलने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
हॉस्टल डेज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओटीटी पर बेहद चर्चित रहे शो ‘हॉस्टल डेज’ के दूसरे सीजन का काउंटडाउन शुरू हो गया है। बुधवार को जारी इसके ट्रेलर ने अगले सेमेस्टर के रोमांच, मस्ती और पागलपन की पाठशाला जल्द खुलने का एलान कर दिया है। आदर्श गौरव, अहसास चानना, आयुषी गुप्ता, लव विस्पुते और निखिल विजय जैसे कलाकारों वाले इस शो की युवाओं में खासी शोहरत रही है। इस दूसरे सीजन में असली इम्तिहान इसके लीड कलाकार आदर्श गौरव का होने वाला है। आदर्श की प्रियंका चोपड़ा व राजकुमार राव के साथ बनी फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ की देश विदेश में खासी सराहना हुई थी। 

विज्ञापन


वेब सीरीज ‘हॉस्टल डेज’ के ट्रेलर में छह जूनियर्स दिखते हैं जो अब सीनियर बन चुके हैं। नया साल और नया सफर है। इसके साथ ही कॉलेज के हॉस्टल की बदनाम और मुश्क़िलों से भरी ज़िंदगी से भी ये रूबरू होते हैं। टेढ़े-मेढ़े रास्तों और उतार-चढ़ावों से भरपूर वेब सीरीज ‘हॉस्टल डेज’ के दूसरे सीजन का ट्रेलर उम्मीद तो जगाता है।

हॉस्टल डेज - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
इस बारे में प्राइम वीडियो के डायरेक्टर व कंटेट हेड इंडिया विजय सुब्रमण्यम कहते हैं, “कॉमेडी हमेशा से प्राइम वीडियो की सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली शैलियों में से एक रही है। 'चाचा विधायक है हमारे', 'पंचायत' और 'हॉस्टल डेज' जैसी कॉमेडियों को जबर्दस्त क़ामयाबी मिली है। हम हॉस्टल की ज़िंदगी की खूबसूरती को वैसा ही बनाए रखते हुए, होस्टल डेज़ का मस्ती से भरा दूसरा भाग पेश करने को लेकर रोमांचित हैं। हम टीवीएफ के साथ मिलकर युवाओं के लिए हलचल मचाने वाली, अपने जैसे लगने वाली, दिलचस्प और मनोरंजक कहानियां पेश करने की कोशिशें कर रहे हैं।”
विज्ञापन

हॉस्टल डेज - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
वही टीवीएफ यानी द वायरल फीवर के अध्यक्ष विजय कोशी कहते हैं, “हॉस्टल डेज भागदौड़, दोस्ती और जद्दोजहद की कहानी कहती है। हॉस्टल में रहने वाले की ज़िंदगी को कुछ खरे क़िरदारों के ज़रिए पेश करना हमारा मकसद रहा है। ये ऐसे किस्से हैं जो लोगों की जिंदगी में हो चुके हैं। इस सीरीज हरीश, सौरभ व सुप्रित ने लिखा है और आमिर व संग्राम ने इसका डायरेक्शन किया है। इस सीरीज में कुछ बेहतरीन युवा प्रतिभाओं ने काम किया है, जिन्होंने अपनी अनूठी शैली के साथ इस शो के लिए बहुत से चाहने वालों को हासिल करने में कामयाबी पाई।”

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें