फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनी सिंह के बारे में उड़ गई अफवाह, हनी को कुछ पता ही नहीं

Tue, 07 Mar 2017 03:26 PM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
विज्ञापन
हनी स‌िंह
विज्ञापन
जवां दिलों की धड़कन रहे यो-यो हनी सिंह इन दिनों लाइम लाइट से दूर हैं। पिछले एक साल से उनका कोई नया गाना भी रिलीज नहीं हुआ है। ऐसे में हनी सिंह को लेकर एक जबरदस्त अफवाह फैल गई है।
विज्ञापन


खबर है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में रैपर हनी सिंह परफॉर्मेंस देने आ रहे हैं। डीयू में कॉलेज फेस्ट होने वाला है। इसी के चलते हनी सिंह के आने की खबर उड़ी हुई है। इतना ही नहीं पूरे डीयू कैंपस में हनी सिंह के पोस्टर भी लगा दिए गए हैं। 

लेकिन ये खबर सिर्फ एक अफवाह हैं। डीयू के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के फेस्टिवल 2017 में हनी सिंह के परफॉर्म करने की खबर फैला दी गई। जब डीयू के छात्रसंघ को इसकी जानकारी लगी तो वह हैरान हो गए।
विज्ञापन


इस बारे में श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के छात्रसंघ के अध्यक्ष भारतेंदु वर्मा ने कहा, 'कुछ अनजान लोग हमें फोन कर कह रहे हैं कि आपने हनी सिंह की परफॉर्मेस को लेकर आधिकारिक ऐलान क्यों नहीं किया। साथ ही हनी सिंह के शो के पास उपलब्ध कराने का भी आग्रह कर रहे हैं। हनी सिंह के कैंपस में आकर परफॉर्म करने की खबर झूठी है।'
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें