पिता ने दिया बुरे समय में साथ
हनी सिंह ने कहा, जब मैंने 2-2.5 साल काम नहीं किया तो वो समय बहुत कठिन गुजरा। उन्होंने कहा कि मेरे पिता ने मेरे लिए बहुत कुछ किया है। मैं उनके लिए कुछ नहीं कर सका।मैं घर पर शांत नहीं बैठ सकता हूं। उन्होंने कहा कि जो भी डाक्यूमेंट्री देख रहे हैं। वे अपने माता पिता की देखभाल करें, वो एक बार गए तो वापस नहीं आएंगे।
Kiara Advani: कियारा आडवाणी ने साझा किया 'धूप' डांस का बीटीएस वीडियो, ऐसे हुई 'गेंम चेंजर' के लिए कोरियोग्राफी
तलाक के बाद बेहतर हुई हालत
अभिनेता की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी शादी वर्ष 2011 में शालिनी तलवार से हुई। हालांकि, अब ये जोड़ी शादीशुदा जीवन में नहीं है और 2022 में इनका तलाक हो गया था। दोनों का तलाक मीडिया की खूब सुर्खियों मे रहा। उन्होंने अपनी शादी को लेकर कहा, 'मेरी दवाई कम हुई और तलाक के बाद मैं ठीक हुआ'। एक्टर ने यह भी कहा कि जब दोनों के रास्ते अलग हो गए तो उनकी सेहत भी पहले से बेहतर होने लगी।