प्यार हो जाएगा फिर से!
आज सोमवार 23 दिसंबर को धर्मा के इंस्टाग्राम पेज से एक पोस्ट साझा किया गया। इसमें 'ये जवानी है दीवानी' फिल्म से एक फोटो शेयर किया गया है। इसमें फिल्म के लीड कलाकारों- रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर और कल्कि केकलां का बैक शॉट है। साथ में कैप्शन है, 'हमें इनसे प्यार हो जाएगा...फिर से!' साथ बने रहिए।
यूजर्स ने किए सवाल
इस पोस्ट पर यूजर्स ने सवालों की झड़ी लगा दी है। फैंस यह जानने के लिए उत्साहित हैं कि इस पोस्ट का क्या मतलब है। कुछ यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि क्या सीक्वल आ रहा है? वहीं, कुछ पूछ रहे हैं कि क्या फिल्म को फिर से रिलीज करने की तैयारी है? हालांकि, वास्तविकता क्या है फिलहाल स्पष्ट नहीं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या यह वही है, जो हम सोच रहे हैं। दूसरा पार्ट आ रहा है?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हम मान रहे हैं कि YJHD 2 आ रही हैं और काश ऐसा ही हो'।
ये खबर भी पढ़ें:
Bigg Boss 18: विवियन डिसेना-चूम दरांग के बीच हुई बहस, जानिए कौन बना इस गर्मा-गर्मी का कारण?
ब्लॉकबस्टर थी यह फिल्म
31 मई 2013 को रिलीज हुई फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। करीब 75 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का नेट कलेक्शन 188.57 करोड़ रुपये रहा था। दुनियाभर में इसने 318 करोड़ रुपये कमाए थे। बता दें कि हाल ही में एक बातचीत में कल्कि ने सीक्वल को लेकर कहा था, 'इसे लेकर मैं काफी अफवाहें सुन चुकी हूं। लेकिन, एक भी सच नहीं है। वैसा जादू फिर से ला पाना बहुत मुश्किल है'।
ये खबर भी पढ़ें:
Fateh: क्या सोनू सूद को सता रहा है सेंसर में फिल्म के अटकने का डर? खूंखार एक्शन सीन पर 'एनिमल' का दिया उदाहरण