फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honey Singh: हनी सिंह के मुश्किल वक्त में हमेशा साथ खड़े थे अक्षय कुमार, कई बार कॉल कर कही थी यह बात

Tue, 18 Apr 2023 11:55 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हनी सिंह से जब पूछा गया कि फिल्म इंडस्ट्री में उनकी कठिनाइयों के बारे में सुनकर उनके पास कौन पहुंचा था। इस पर रैपर ने कहा कि वह उस समय फोन करने में असमर्थ थे, लेकिन उन्होंने अक्षय कुमार से कई बार बात की थी।
विज्ञापन
हनी सिंह, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर रैपर हनी सिंह के जीवन में एक ऐसा दौर भी आया था, जब वह लोगों की नजरों से दूर थे और मानसिक समस्या से जूझ रहे थे। उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि जब वह डिप्रेशन से गुजर रहे थे तो बॉलीवुड के कई जाने-माने लोग उनके साथ खड़े थे। इन सितारों में अक्षय कुमार का नाम भी  शामिल है। रैपर ने बताया कि सुपरस्टार ने खासतौर पर उनसे फोन पर बात करने की रिक्वेस्ट की थी। 

विज्ञापन

Parineeti Chopra: राघव को डेट करने की अफवाहों के बीच परिणीति का बड़ा बयान, बताया- कैसे संभालती हैं स्पॉटलाइट

हनी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार ने की कई बार बात
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हनी सिंह से जब पूछा गया कि फिल्म इंडस्ट्री में उनकी कठिनाइयों के बारे में सुनकर उनके पास कौन पहुंचा था। इस पर रैपर ने कहा कि वह उस समय फोन करने में असमर्थ थे, लेकिन उन्होंने अक्षय कुमार से कई बार बात की थी। उन्होंने बताया कि उनकी मां ने उनसे अक्षय कुमार से बात करने के लिए आग्रह किया था। उनसे बात करने पर अभिनेता ने मिलने के लिए भी कहा था। हनी सिंह ने आगे बताया कि अक्षय कुमार ने उनसे कहा कि सब ठीक हो जाएगा, साथ ही  उन्होंने दक्षिण भारत में एक आयुर्वेद प्रोग्राम का सुझाव भी दिया। उन्होंने कहा था कि यह मदद कर सकता है, लेकिन मैं नहीं गया। रैपर ने बताया कि उस समय हर किसी ने प्यार और मदद देने की कोशिश की। हनी सिंह ने यह भी कहा कि शाहरुख खान के कार्यालय से किसी ने उनसे संपर्क किया। इसके अलावा दीपिका पादुकोण ने एक मनोचिकित्सक का सुझाव दिया।
Priyanka Chopra: लैंगिक असमानता पर प्रियंका चोपड़ा ने की बात, बोलीं- कुछ पुरुष भी हैं इसके जिम्मेदार
विज्ञापन

हनी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
म्यूजिक इंडस्ट्री में दोबारा हुए एक्टिव
बता दें कि हनी सिंह और अक्षय ने फिल्म 'बॉस' के स्मैश सिंगल 'पार्टी ऑल नाइट' के लिए एक साथ काम किया था। दोनों ने फिल्म 'सेल्फी' के लिए 'कुड़ी चमकीली' में दोबारा साथ काम किया था। बता दें कि पिछले कई साल तक इंडस्ट्री से दूर रहने के बाद हनी सिंह इन दिनों लगातार अपने गानों से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। हाल ही में किसी का भाई किसी की जान में वह सलमान खान के साथ एक गाने में रैप करते नजर आए हैं। लोगों को उनका यह गाना काफी पसंद आ रहा है।
Jassi Gill: जस्सी गिल ने दिलजीत दोसांझ का किया शुक्रियाअदा, बोले- बॉलीवुड में उन्होंने बदली सरदारों के लिए सोच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें