फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी अलग शैली के लिए जानी जातीं थीं किशोरी अमोनकर

Tue, 04 Apr 2017 07:53 AM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
विज्ञापन
हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका किशोरी अमोनकर
विज्ञापन
लोकप्रिय हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका किशोरी अमोनकर का सोमवार रात करीब बारह बजे निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वो पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं।
विज्ञापन


पारिवारिक सूत्रों के अनुसार किशीरो अमोनकर ने मुंबई स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वो 84 साल की थीं।

जयपुर घराने से ताल्लुक रखने वाली किशोरी अमोनकर ने ठुमरी से लेकर भजन, भक्ति गीत और फिल्मी गाने भी गाए। किशोरी अमोनकर ने अपने अलग स्टाइल के चलते संगीत की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई।

उन्हें  1987 में पद्म भूषण और 2002 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। वहीं 2010 में किशोरी अमोनकर को संगीत नाटक अकेडमी की फेलो बनाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें