फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में बैठकर अक्षय कुमार ने साइन की फिल्म 'मुगल'

Mon, 03 Apr 2017 06:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
अक्षय कुमार ने साइन की फिल्म
विज्ञापन
अक्षय कुमार को इस वक्त सांस लेने की भी फुरसत नहीं है। वो कई फिल्मों की शूटिंग साथ में कर रहे हैं और अब उन्होंने एक और फिल्म साइन कर ली है। अक्षय ने गुलशन कुमार पर बनने वाली फिल्म 'मुगल' को आखिरकार साइन कर ही लिया है।
विज्ञापन


अक्षय कुमार ने ये फिल्म भोलेनाथ के पास बैठकर साइन की। इसमें उनके साथ गुलशन कुमार के बेटे भूषण कुमार भी हैं। दोनों की तस्वीर टी-सीरीज फिल्म्स की प्रेसीडेंट प्रिया गुप्ता ने शेयर की। इस फिल्म को लेकर कई दिनों से खबरें आ रही थीं कि अक्षय का इस फिल्म में होना फाइनल नहीं है। लेकिन इस तस्वीर के बाद साफ हो गया है कि गुलशन कुमार के व्यक्तित्व को पर्दे पर अक्षय कुमार ही निभाएंगे।
  @akshaykumar & #BhushanKumar sign #Mogul in front of Lord Shiva in Maheshwar. pic.twitter.com/EpTweUkztJ — Priya Gupta (@priyagupta999) April 3, 2017
विज्ञापन

अक्षय इस वक्त महेश्वर में फिल्म 'पैड मैन' की शूटिंग कर रहे हैं। कुछ दिन पहले मंदिर में झाड़ू लगाते हुए तस्वीरें भी आई थीं। इस तस्वीर को देख कर यही लग रहा है कि ये वही मंदिर है। ये फिल्म रियल लाइफ 'पैड मैन' अरुनाचलम मुरुगनथम पर बनी है। इसमें उनके अलावा राधिका आप्टे और सोनम कपूर मु्ख्य भुमिका में हैं। 'पैड मैन' के बाद 'मुगल' अक्षय की दूसरी बॉयोपिक फिल्म होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें