आजकल कैटरीना कैफ जहां भी जा रही हैं उनकी हमउम्र हीरोईनें वहां से नौ दो ग्यारह हो जा रहीं हैं। समकालीन हीरोईनों का कैट के साथ यह व्यवहार आखिर क्यों बदल रहा है।
इसका कारण हम आपको बता देते हैं। कारण हैं रणबीर कपूर। रणबीर के प्यार ने ही उनको बाकी हीरोईनों की गले की फांस बना दिया है। कैट के प्रति अपनी नफरत दिखाने के लिए उनकी समकालीन अभिनेत्रियां उनका बॉयकॉट कर रहीं हैं।
कैटरीना कैफ यह तो समझ ही चुकी हैं कि टॉप पर रहेंगी तो दुश्मन हजार होंगे। लेकिन रणबीर कपूर से उनके प्यार के कारण हीरोइनें उनसे रार ठान लेंगी, यह बात उनके गले नहीं उतर रही है। दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर के बाद अब अनुष्का शर्मा भी कैटरीना कैफ से दूरी बना चुकी हैं।
अनुष्का फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' में रणबीर की हीरोइन हैं और इन दिनों श्रीलंका में फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों कैटरीना जब श्रीलंका में अपने बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची थीं, तो अनुष्का ने मुंबई का टिकट कटा लिया था।
जब तक कैटरीना श्रीलंका में रहीं अनुष्का वहां नहीं गईं। जब उन्हें कैटरीना के वहां से चले जे की खबर मिली तब उन्होंने रविवार को श्रीलंका की उड़ान भरी।