फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रज्जो' में कंगना का हीरो सिर्फ 17 साल का

Tue, 09 Apr 2013 12:55 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड में हमेशा से ही बेमेल जोड़ियां बनती और पसंद की जाती रही हैं। कभी नायक बड़ा तो कभी नायिका। ताजा मामला 'रज्जो' फिल्म का है। इस फिल्म में कंगना के अपोजिट पारस अरोरा दिखेंगे। जिनकी उम्र महज 17 साल है।
विज्ञापन


विश्वास पाटिल निर्देशित फिल्म 'रज्जो' में कंगना रणावत एक कोठेवाली की भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म में उन्हें एक लड़के से प्यार हो जाता है। उस लड़की की भूमिका 17 साल के पारस अरोरा ने निभायी है।

मूल रूप से बरेली के रहने वाले टीवी अभिनेता पारस अरोरा ने 'वीर शिवाजी' धारावाहिक में प्रमुख भूमिका निभायी थी। यह उनकी पहली फिल्म है।

इस फिल्म में कंगना और पारस के अलावा प्रकाश राज और महेश मांजरेकर की भी मुख्य भूमिका है।

जब पारस को यह फिल्म ऑफर हुई थी तो वह बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारियां कर रहे थे। पारस बॉलीवुड से आए इस पहले मौके को गवाना नहीं चाहते थे।

फिल्म के निर्देशक विश्वास पाटिल ने कहा, "मेरे पत्नी ने मुझे  टीवी पर पारस का अभिनय देखने कहा। मुझे टीवी पर उसका काम अच्छा लगा। मैने पारस को ऑडिशन के लिए बुलाया। पारस का ऑडिशन देखकर मैं प्रभावित हुआ"।
विज्ञापन


विश्वास पाटिल कहते हैं कि कंगना के साथ पारस का तालमेल थोडा संशयात्मक लगा था। लेकिन फिर मुझे लगा कि दोनों की जोड़ी जमेगी। कंगना को भी पारस के साथ घुलमिल जाने में एक दिन लगा और तबसे वो अच्छे दोस्त बन गए।
विज्ञापन

              
फोर पिल्लर्स एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित फिल्म 'रज्जो' इसी साल रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें