फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa VS KGF Chapter 1 Box Office: पुष्पा ने 20 करोड़, तो केजीएफ ने की 16.5 करोड़ की कमाई, जानिए दोनों फिल्मों का कलेक्शन

Thu, 23 Dec 2021 02:59 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पैन इंडिया फिल्म होने के बावजूद अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' का प्रचार इतने अच्छे से नहीं हुआ था, फिर भी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। 

विज्ञापन
1 of 6
पुष्पा बनाम केजीएफ चैप्टर 1 - फोटो : सोशल मीडिया
अल्लू अर्जुन अभिनीत पुष्पा इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से ट्रेड एनालिस्ट को हैरान कर दिया है। हालांकि फिल्म के प्रमोशन के दौरान क्रिटिक्स इस पर खास ध्यान नहीं दे रहे थे। लेकिन इस फिल्म ने यश की ‘केजीएफ चैप्टर-1’ से बेहतर प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

2 of 6
Pushpa: The Rise - फोटो : सोशल मीडिया
अल्लू अर्जुन की फिल्म को पैन इंडिया फिल्म कहा जा रहा था, लेकिन इसका प्रमोशन बहुत खराब तरीके से किया गया था। हिंदी भाषी क्षेत्र में लोगों को आकर्षित करने के लिए कुछ खास नहीं किया गया था। ट्रेलर रिलीज के दौरान भी कुछ कारणवश हिंदी ट्रेलर को देरी से रिलीज किया गया था।
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म पुष्पा - फोटो : twitter
ये बॉक्स ऑफिस फिगर्स अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता और वर्ड ऑफ माउथ की वजह से आ रहे हैं। पांचवें दिन के अपडेट के मुताबिक पुष्पा ने 20.14 करोड़ की कमाई कर ली है। दिलचस्प बात यह है कि सोमवार और मंगलवार का कलेक्शन ओपनिंग डे से बेहतर हैं।

4 of 6
पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया

यहां है पुष्पा का डे-वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • दिन 1- 3.11 करोड़
  • दिन 2- 3.55 करोड़
  • दिन 3- 5.18 करोड़

पहला वीकेंड- 11.84 करोड़

  • दिन 4- 4.25 करोड़
  • दिन 5- 4.05 करोड़

अब तक- 20.14 करोड़

विज्ञापन

5 of 6
केजीएफ चैप्टर 1 - फोटो : सोशल मीडिया
‘पुष्पा’ की तुलना यश की ‘केजीएफ चैप्टर 1’ से की जा रही है। सोशल मीडिया पर भी, अल्लू अर्जुन और यश के प्रशंसक बॉक्स ऑफिस फिगर्स पर बहस करने में व्यस्थ हैं। तो आइए एक नजर डालते हैं कि ‘केजीएफ चैप्टर 1’ ने पहले 5 दिनों में कितनी कमाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
केजीएफ चैप्टर 1 - फोटो : सोशल मीडिया

केजीएफ चैप्टर 1 का डे-वाइज कलेक्शन

  • दिन 1- 2.10 करोड़
  • दिन 2- 3 करोड़
  • दिन 3- 4.10 करोड़

पहला वीकेंड- 9.20 करोड़

  • दिन 4- 2.90 करोड़
  • दिन 5- 4.35 करोड़

पहले 5 दिन- 16.45 करोड़

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें