फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्डर केस में सजा काटी, पैरोल से भागा; पहचान बदलकर आमिर-अमिताभ के साथ काम किया; अब जाकर पकड़ा गया ये एक्टर

Fri, 22 May 2026 09:07 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hemant Modi Convicted of Murder Arrest: एक सहायक अभिनेता जो कई साल पहले हत्या का दोषी पाया गया। पैरोल पर बाहर आया और नाम बदलकर अभिनेता बन गया। आमिर, रणवीर और अमिताभ जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम तक किया। अब जाकर पुलिस ने इसे दोबारा गिरफ्तार किया है। पढ़िए इसकी फिल्मी कहानी...
विज्ञापन
हत्या का दोषी बॉलीवुड एक्टर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बुधवार को हेमंत मोदी (53) नाम के एक बॉलीवुड सहायक अभिनेता को गिरफ्तार किया। हेमंत मोदी 12 साल पहले हत्या का दोषी पाया गया था और उसे जेल भी हुई थी। लेकिन पैरोल मिलने के बाद वह फरार हो गया। वह कई साल तक पुलिस को चकमा देता रहा। इस बीच कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय भी किया।  

विज्ञापन


पैरोल के बाद मुंबई पहुंचा और बन गया एक्टर 
साल 2005 में एक हत्या के मामले में हेमंत मोदी उम्रकैद की सजा काट रहा था। 2014 में पैरोल मिला लेकिन इसके बाद यह फरार हो गया। अपनी पहचान बदली और सीधे मायानगरी मुंबई पहुंच गया। यहां आकर एक्टिंग करने लगे। कई टीवी सीरियल और फिल्मों में सपोर्टिंग रोल किए। 

विज्ञापन

दिग्गज कलाकारों के साथ काम करने वाला सहायक अभिनेता गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया
दिग्गज कलाकारों के साथ किया अभिनय
सहायक अभिनेता हेमंत मोदी ने आमिर खान, कैटरीना कैफ और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' और रणवीर सिंह की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' में काम किया था। साथ ही सनी देओल की आने वाली फिल्म ‘लाहौर 1947’ में भी इसे एक्टिंग की है। 
यह सपोर्टिंग एक्टर सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' का भी हिस्सा रहा। हिंदी फिल्मों के अलावा साउथ एक्टर मोहनलाल की फिल्म 'L2 एंपुरान' में भी इस सहायक अभिनेता ने अभिनय किया था।

अब काटेगा बाकी की सजा
साल 2014 में जब गुजरात हाईकोर्ट ने हेमंत मोदी को 30 दिनों की पैरोल मंजूर की थी। तब यह समय खत्म होने के बाद उसे जेल में सरेंडर करना था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। जुलाई 2014 में हाईकोर्ट ने उसे आधिकारिक तौर पर 'पैरोल जंपर' घोषित कर दिया था। अब कई साल बाद पुलिस ने हेमंत मोदी को फिर गिरफ्तार किया है। बाकी की सजा काटने के लिए उसे दोबारा मेहसाणा जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें