Chand Mera Dil Screening: गुरुवार देर रात मुंबई में फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ की स्क्रीनिंग हुई। फिल्म की स्क्रीनिंग में लीड एक्टर्स और कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की।
फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ को लेकर सोशल मीडिया पर अच्छा-खासा क्रेज देखा जा रहा है। गुरुवार रात इस फिल्म की स्क्रीनिंग में प्रोड्यूसर करण जौहर, एक्टर लक्ष्य और कई सेलेब्स भी नजर आए। देखिए, स्क्रीनिंग में कौन-कौन से सेलिब्रिटी मौजूद रहे।
विज्ञापन
लक्ष्य का स्टाइलिश अंदाज दिखा
‘चांद मेरा दिल’ की स्क्रीनिंग में फिल्म के लीड एक्टर लक्ष्य सबसे पहले नजर आए। व्हाइट टी-शर्ट और जींस पहने वह इवेंट में शामिल हुए लेकिन काफी स्टाइलिश नजर आए।
करण जौहर स्क्रीनिंग पर खुश नजर आए
फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर भी 'चांद मेरा दिल' की स्क्रीनिंग पर पहुंचे। वह स्क्रीनिंग में काफी खुश दिखे, कई लोगों से बातचीत करते दिखे।
विज्ञापन
कंपोजर सचिन और जिगर का दिखा स्वैग
कंपोजर सचिन और जिगर भी फिल्म 'चांद मेरा दिल' में शामिल हुए। स्क्रीनिंग के मौके पर जिगर की ड्रेस ने सबका ध्यान खींचा, वह काफी अतरंगी अंदाज में नजर आए।
इन सेलेब्स ने भी की शिरकत
फिल्म की स्क्रीनिंग में मनोज पहावा, चंकी पांडे और आमिर खान की बहन निखत खान जैसे एक्टर्स ने भी रौनक बढ़ाई। फिल्म में लीड रोल में लक्ष्य के साथ अनन्या पांडे हैं, लेकिन वह स्क्रीनिंग में नजर नहीं आईं।