हेमा मालिनी अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल दिल्ली (IFFD) 2026 में शामिल होने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में यह फिल्म फेस्टिवल शुरू हुआ। इस फिल्म फेस्टिवल में हेमा मालिनी के पति और मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र को विशेष श्रद्धांजलि भी दी जाएगी।
अभिनेता धर्मेंद्र को मिलेगी विशेष श्रद्धांजलि
हेमा मालिनी ने एएनआई से बातचीत करते हुए कहा, ‘मैं दिल्ली में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आयोजित करने के लिए रेखा गुप्ता जी को बधाई देना चाहूंगी। यह फिल्म फेस्टिवल 4-5 दिनों तक चलेगा। उन्होंने कई कलाकारों को भी आमंत्रित किया है। फेस्टिवल में कई कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। धर्म जी को भी श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस माैके पर में वहां मौजूद रहूंगी।’