इस वजह से नहीं देख पाए फिल्म
हरजीत, जिन्होंने फिल्म के आखिरी सीन में एक ऑटो-रिक्शा ड्राइवर की भूमिका निभाई है, उनका एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने अब तक फिल्म देखी? इस पर उन्होंने जवाब दिया 'मैंने इसे अभी तक नहीं देखा है। टिकट की कीमत लगभग 500 रुपये है। जैसा कि आप जानते हैं कि यह अभी-अभी रिलीज हुई है, इसलिए मैं इसे अभी तक नहीं देख पाया हूं।'
कलाकार ने बच्चों को समझाया
उनसे पूछा गया कि क्या उनके बच्चों ने फिल्म देखने की जिद की थी? खास तौर पर इसलिए, क्योंकि इसमें उनके पिता नजर आते हैं। इस पर उन्होंने कहा 'हां, उन्होंने जिद की थी। लेकिन मैंने उनसे कहा कि हम पांच लोग हैं, और कुल मिलाकर 2500 रुपये खर्च होंगे। 2500 रुपये तो हम पूरे महीने में बचा पाते हैं, इसलिए मैं उन्हें फिल्म दिखाने नहीं ले गया। मैंने उनसे कहा कि हम थोड़ा इंतजार करेंगे और इसे बाद में देखेंगे।'
'धुरंधर 2' का कलेक्शन
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को रिलीज हुई है। रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और अन्य कलाकारों से सजी यह फिल्म 'धुरंधर' का दूसरा पार्ट है। रिलीज के बाद से यह फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। भारत में इसने खबर लिखे जाने तक 587 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।